अमित शाह से मिली ‘रामायण’ की टीम, रणबीर कपूर और साई पल्लवी भी रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में आगामी फिल्म ‘रामायण’ की टीम से मुलाकात की। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े कर्तव्य, त्याग और सत्यनिष्ठा के आदर्शों को आधुनिक सिनेमाई तकनीक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहल की सराहना की। इस मुलाकात में फिल्म निर्माता, निर्देशक और प्रमुख कलाकार शामिल हुए।

  • अमित शाह ने नई दिल्ली में फिल्म ‘रामायण’ की टीम से की मुलाकात।
  • रणबीर कपूर, साई पल्लवी, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा रहे मौजूद।
  • श्रीराम के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की गृह मंत्री ने की सराहना।

Amit Shah Meets Ranbir Kapoor and Ramayana Film Team : भारतीय महाकाव्य रामायण पर बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर एक अहम मुलाकात सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में फिल्म की टीम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों और आदर्शों को आधुनिक सिनेमा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।

इस मुलाकात में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री साई पल्लवी सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : हिमालयी झीलों से तबाही रोकने की तैयारी, नेपाल ने शुरू की 5 करोड़ डॉलर की परियोजना

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने अपने जीवन से कर्तव्य पालन, त्याग और सत्यनिष्ठा के जो आदर्श स्थापित किए, उन्हें सिनेमा की आधुनिक तकनीक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास अभिनव और सराहनीय है।

आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय संस्कृति की झलक

फिल्म ‘रामायण’ भारतीय संस्कृति और परंपरा के महत्वपूर्ण महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म में भगवान श्रीराम के जीवन, उनके संघर्ष, आदर्शों और मूल्यों को बड़े सिनेमाई स्तर पर प्रस्तुत करने की तैयारी है।

फिल्म से जुड़े कलाकारों और रचनात्मक टीम की मौजूदगी में हुई इस मुलाकात को भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक माध्यमों से नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button