ब्रज यात्रा पर गोवर्धन पहुंचे अनंत अंबानी, गिरिराज महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी अपनी ब्रज यात्रा के दौरान गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने नंदालय (गंगाधाम) में प्रवास किया और पूज्य गोस्वामी विशाल बाबा साहब से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ब्रजभूमि की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
- ब्रज यात्रा के दौरान गोवर्धन पहुंचे अनंत अंबानी।
- नंदालय (गंगाधाम) में गोस्वामी विशाल बाबा साहब से की भेंट।
- श्री गिरिराज महाराज के दर्शन और गोवर्धन परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद।
Anant Ambani Visits Govardhan During Braj Pilgrimage : अनंत अंबानी के नंदालय (गंगाधाम) प्रवास के दौरान पूज्य गोस्वामी विशाल बाबा साहब से उनकी भेंट हुई। इस अवसर पर श्री धनराज नथवानी, शकुन ग्रुप के निदेशक माधव माहेश्वरी और अंजन शाह भी मौजूद रहे।

मुलाकात आत्मीय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान ब्रजभूमि की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े भाव देखने को मिले। शकुन ग्रुप के लिए भी अनंत अंबानी का नंदालय में प्रवास विशेष अवसर रहा। माधव माहेश्वरी ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
यह भी पढ़े : जेएलएन मार्ग को जाम से मिलेगी राहत, मुख्य सचिव ने विकास कार्यों का लिया जायजा
अपनी ब्रज यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने श्री गिरिराज महाराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने गोवर्धन की पवित्र परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
ब्रजभूमि के प्रति उनकी श्रद्धा और आस्था इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण रही।



