NCR में ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी, 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा; कोहरे का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का असर तेज होने लगा है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सुबह और शाम के साथ दिन में भी ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दिनों में कोहरे का पूर्वानुमान जताया है। तापमान में गिरावट और प्रदूषण की स्थिति लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

  • NCR में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से ठंड बढ़ी।
  • दिल्ली-एनसीआर में 28 नवंबर से मध्यम कोहरे का अनुमान, कई दिन असर जारी रहेगा।
  • 1 दिसंबर तक तापमान में गिरावट और सुबह कोहरे की संभावना, हवा की गुणवत्ता भी चिंता का विषय।

NCR Cold Intensifies, Fog Alert Issued: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने के बाद सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ गई है। अब दिन के समय भी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कोहरे की स्थिति बनने की संभावना जताई है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:थैंक्सगिविंग पर तूफान का कहर, 10 लाख घरों की बिजली गुल

मौसम के साथ राजधानी की हवा भी चिंता बढ़ा रही है। वायु गुणवत्ता फिलहाल ऑरेंज जोन में बताई गई है, जो मध्यम से खराब स्तर की स्थिति को दर्शाती है। ऐसे में संवेदनशील लोगों को सांस संबंधी परेशानी हो सकती है।

अगले कई दिनों तक कोहरे का असर

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 27 नवंबर को हल्का कोहरा रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 28 और 29 नवंबर को मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

30 नवंबर को भी मध्यम कोहरे का असर बना रहेगा। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिसंबर की शुरुआत भी कोहरे के साथ हो सकती है। 1 दिसंबर को तापमान 23 डिग्री अधिकतम और 9 डिग्री न्यूनतम रहने का अनुमान है, जबकि 2 दिसंबर को हल्का कोहरा रहने के साथ ठंड बरकरार रह सकती है।

Related Articles

Back to top button