
विश्वेन्द्र सिंह के प्रयास से ओलावृष्टि नुकसान की भरपाई हेतु भरतपुर को मिले 106 करोड़ रूपय
भरतपुर। पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के विशेष प्रयासों से फरवरी में हुई ओलावृष्टि से नुकसान की भरपाई हेतु किसानों को मुआवजे के रूप में संपूर्ण भरतपुर जिले के लिए 106 करोड रुपए की राशि स्वीकृत हुई है जिसमें से 55 करोड़ रुपए संपूर्ण भरतपुर जिले को प्राप्त हो चुके हैं।
पर्यटन मंत्री ने बताया प्राप्त हुई कम राशि का सबसे बड़ा कारण
गौरतलब है कि प्राप्त 55 करोड़ की कुल राशि में से डीग-कुम्हेर विधानसभा को 33 करोड़ 60 लाख रुपए मिले हैं जिसमें से 31 करोड़ रुपए कु हेर तहसील के लिए तथा 2 करोड़ 60 लाख रुपए डीग उपखण्ड के लिए मिले हैं। पर्यटन मंत्री ने बताया कि डीग को प्राप्त हुई कम राशि का सबसे बड़ा कारण यह है कि अभी तक डीग के पटवार हल्कों द्वारा किसानों के खातों की सही सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है।
उन्होंने बताया कि डीग क्षेत्र के किसानों के सही अकाउन्ट की जानकारी स बंधित विभाग को प्राप्त होते ही काफी बड़ी मात्रा में डीग के किसानों के लिए भी सहायता राशि मिलेगी। ओलावृष्टि के तत्काल बाद से ही पर्यटन मंत्री ने क्षेत्र के बड़ी मात्रा में तूफानी दौरे किए थे एवं स बंधित अधिकारियों व मीडिया के साथ स्वयं किसानों के खेतों पर जाकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का न केवल जायजा लिया बल्कि तत्काल उचित गिरदावरी आदि करने के निर्देश भी अधिकारियों को मौके पर ही दिए।
पर्यटन मंत्री ने ओलावृष्टि के 70 से अधिक गांवों का दौरा किया
ओलावृष्टि के दो दिनों के भीतर पर्यटन मंत्री ने 70 से अधिक गांवों का न केवल दौरा किया बल्कि कानून व्यवस्था को स भालते हुए किसानों को उचित मुआवजे का आश्वासन देकर उनके द्वारा लगाए गए जामों को भी खुलवाया था।
यह भी पढ़ें-भरतपुर: आरबीएम अस्पताल में दो डायलिसिस मशीनें और आयेंगी
गौरतलब है कि इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं के समय पहले भी पर्यटन मंत्री का क्षेत्र के किसानोंको बड़ी मात्रा में सहायता राशि प्राप्त होती रही है। पर्यटन मंत्री का प्रयास रहता है कि किसी भी आपदा के समय किसानों व आमजनों को न केवल समय पर बल्कि उचित मात्रा में मुआवजा मिलता रहे।
पर्यटन मंत्री ने इस विकट परिस्थिति में राज्य सरकार द्वारा किसानों हेतु मुआवजा राशि स्वीकृत करने के लिए अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथसाथ कृषि मंत्री लालचंद कटारिया का विशेष आभार व्य त किया।