खाद्य सुरक्षा और पोषण पर जागरूकता बढ़ाएगी एमवे इंडिया, ITCFSAN के साथ किया समझौता
एमवे इंडिया और इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर फूड सेफ्टी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन ने खाद्य सुरक्षा और पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए समझौता किया है। इसके तहत विशेषज्ञों के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण और जानकारी साझा करने की पहल होगी। उपभोक्ताओं, छात्रों और फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जागरूक किया जाएगा।
- एमवे इंडिया और ITCFSAN के बीच खाद्य सुरक्षा और पोषण को लेकर एमओयू।
- उपभोक्ताओं, छात्रों और फूड इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स के लिए होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम।
- वैज्ञानिक जानकारी के जरिए खानपान को लेकर सही फैसले लेने के लिए किया जाएगा प्रेरित।
Amway India Partners with ITCFSAN to Promote Food Safety and Nutrition Awareness : खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एमवे इंडिया ने इंटरनेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर फूड सेफ्टी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन (ITCFSAN) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इस साझेदारी के जरिए उपभोक्ताओं तक वैज्ञानिक और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने के साथ खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास पर काम किया जाएगा।
एमओयू पर एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा और ITCFSAN में एफएसएसएआई पश्चिमी क्षेत्र की डिप्टी डायरेक्टर (टेक्निकल) वैदेही कलझुनकर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एफएसएसएआई पश्चिमी क्षेत्र की रीजनल डायरेक्टर प्रीति चौधरी भी मौजूद रहीं।
यह भी पढ़े :नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ की तबाही: 676 लोग अब भी लापता, 140 करोड़ का नुकसान
विशेषज्ञों के साथ होंगे जागरूकता कार्यक्रम
समझौते के तहत दोनों संस्थाएं विशेषज्ञों के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इसके अलावा जानकारी साझा करने, प्रशिक्षण और क्षमता विकास से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। इन पहलों में आम उपभोक्ताओं के साथ छात्र, खाद्य उद्योग के पेशेवर और अन्य संबंधित पक्ष शामिल होंगे।
दोनों संस्थाएं आपसी सहमति और जरूरी मंजूरियों के बाद शोध एवं विश्लेषण से जुड़े अध्ययन भी कर सकेंगी। इसका उद्देश्य लोगों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, पोषण और सुरक्षित खानपान से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़े :हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए जयशंकर ने दिया बड़ा संदेश, बोले- सभी देशों की साझा जिम्मेदारी
वैज्ञानिक जानकारी से उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
एमवे इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश चोपड़ा ने कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक बनाना उनके स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति लंबे समय का भरोसा कायम करने के लिए जरूरी है। उद्योग और विशेषज्ञ संस्थानों को मिलकर वैज्ञानिक जानकारियां आम लोगों तक पहुंचानी चाहिए, ताकि वे खानपान और पोषण से जुड़े फैसले सोच-समझकर ले सकें।
गौरतलब है कि ITCFSAN की स्थापना भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), निर्यात निरीक्षण परिषद (EIC) और विश्व बैंक की ग्लोबल फूड सेफ्टी पार्टनरशिप (GFSP) ने मिलकर की है। वहीं, एमवे इंडिया अपने न्यूट्रिलाइट ब्रांड के माध्यम से पोषण क्षेत्र में 90 साल से अधिक के वैश्विक अनुभव का हवाला देती है।
इस साझेदारी से संस्थागत विशेषज्ञता और उद्योग के अनुभव को जोड़कर खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जिम्मेदार खानपान की आदतों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।



