लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो कर्फ्यू

लॉकडाउन,lockdown
लॉकडाउन,lockdown

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से कहा है कि राजस्थान में 31 मार्च तक घोषित लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें और सभी के जीवन की रक्षा के लिए अपने घरों से नहीं निकलें।

लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें: अशोक गहलोत

उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वप्रेरित कर्फ्यू जैसा व्यवहार करके सरकार का सहयोग नहीं करेंगे, तो मजबूरी में सख्ती करनी पडे़गी और बुधवार से कर्फ्यू लगाना पडे़गा।

झालावाड़ नगर पालिका ने पोलोराइड छिड़का

गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि लॉकडाउन के तहत मंगलवार से केवल आवश्यक सेवाओं को छोडकर सभी तरह के निजी वाहनों के आवागमन पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश के कई राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है, हमें भी राजस्थान में कफ्र्यू लगाना पडे़गा।

इसलिए आमजन अपने घरों में ही रहें। उन्होंने सभी स्टेट हाइवे पर स्थित टोल नाकों पर टोल की वसूली नहीं करने के भी निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में आमजन को होने वाली परेशानियों के समाधान के लिए एक ‘वार रूम‘ बनाया गया है, जो 24 घंटे संचालित होगा।

इसके लिए राजस्थान संपर्क की हेल्पलाइन नम्बर 181 पर संपर्क किया जा सकेगा।

प्रमुख शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी अभय कुमार इस राज्य स्तरीय ‘वार रूम‘ के प्रभारी अधिकारी होंगे और 6 वरिष्ठ अधिकारी लगातार वाररूम में मौजूद रहेंगे।