
घर पर बनाकर लगाएं यह हेयर मास्क, दोमुंहे बालों से भी मिलेगा छुटकारा
गर्मियों में तेज धूप और प्रदूषण बालों का रूखापन बढ़ा देता है। इसके साथ ही, गर्मियों में स्कैल्प पर आने वाला पसीना बालों की जड़ों को कमजोर करने और स्कैल्प के संक्रमण के जोखिम को बढ़ाने का काम करता है। इस दौरान यूवी किरणे बालों की कई समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। बालों पर ध्यान न देना और डाइट में पर्याप्त पोषण न लेने की वजह से बाल तेजी से झडऩे लगते हैं।
आज के दौर में अधिकतर लोगों को बालों की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें दोमुंहे बाल सबसे आम समस्या है। लेकिन घरेलू उपायों से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो स्प्लिट एंड्स की समस्या से परेशान हैं, तो पपीते के इस्तेमाल से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दोमुंहे बालों के लिए कैसे बनाएं पपीते का हेयर मास्क-
सामग्री

- नीम का पाउडर
- नारियल का तेल
- पपीते का गूदा
- दही
ऐसे बनाएं हेयर मास्क
- दोमुंहे बालों के लिए हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक कटोरी में लें।
- अब सभी को अच्छे से मिक्स करें और कुछ समय के लिए ढककर रख दें।
- बस तैयार है दोमुंहे बालों के लिए पपीते का हेयर मास्क।
- इसके बाद इस मास्क को ब्रश की मदद से बालों पर अच्छी तरह लगा लें।
- अब इस हेयर मास्क को बालों पर 25 से 30 मिनट तक लगा रहने दें।
- नियमित रूप से इस मास्क का इस्तेमाल करने से दो मुंहे बालों की समस्या दूर होगी।
हेयर मास्क के फायदे
- दोमुंहे बालों के लिए बनाए गए इस हेयर मास्क की मदद से बालों की बेहतर ग्रोथ होगी।
- यह हेयर मास्क जड़ों को पोषण देने के साथ ही बालों को मॉइश्चरराइज भी करता है।
- अगर आप मजबूत, मोटे और घने बाल चाहते हैं, तो इस मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- कमजोर और पतले बालों की समस्या को दूर करने के लिए यह हेयर मास्क उपयोगी है।
यह भी पढ़ें : चाय पीने का शौक रखने वालों के लिए खास खबर