इन विदेशी भाषाओं में कहेंगे आई लव यू, प्रपोज-डे पर बढ़ेगा इंप्रेस

वैलेनटाइन डे
वैलेनटाइन डे

यह पूरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए बेहद खास है। रोज डे के साथ शुरू हुए वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन आज प्रपोज डे मनाया जा रहा है। यह दिन उन लोगों के लिए बेहद खास है, जो किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं और अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए प्रपोज डे एक बढिय़ा मौका है। हालांकि, अक्सर शब्दों के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग अपने पार्टनर से दिल की बात नहीं कह पाते हैं।ऐसे में वह इशारों के जरिए सामने वाले को अपनी फिलिंग्स बताने की कोशिश करता है, लेकिन सामने वाला उनके इशारों को समझ नहीं पाता है। ऐसे में सीधा किसी को ढ्ढ रुश1द्ग ङ्घशह्व बोलना काफी पुराना और बोरिंग तरीका लग सकता है। अगर आप भी इस दिन किसी से अपनी फिलिंग्स जाहिर करने वाले हैं, तो हिंदी और अंग्रेजी में प्यार का इजहार करने की जगह आप दूसरी भाषाओं की मदद भी ले सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे अन्य विदेशी भाषाओं में कैसे करें अपने प्यार का इजहार

कोरियन भाषा

कोरियन भाषा
कोरियन भाषा

इन दिनों कोरियन फिल्मों और सीरीज का क्रेज काफी बढ़ गया है। खासकर नई जनरेशन के बीच कोरियन लाइफस्टाइल काफी पॉपुलर हो चुकी है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर कोरियन लवर है, तो आप कोरियाई भाषा में उन्हें प्रपोड कर सकते हैं। कोरियाई भाषा में आई लव यू को सारंग ग्यो कहा जाता है।

फ्रेंच लैंग्वेज

फ्रेंच लैंग्वेज
फ्रेंच लैंग्वेज

फ्रांस एक बेहद खूबसूरत जगह है और उतनी ही खूबसूरत यहां की भाषा है। यह एक इंटरनेशनल लैंग्वेज है, जिसे आजकल भारत में भी कई लोग सीख रहे हैं। वहीं, बात करें अपने प्यार का इजहार की, तो आप फ्रेंच भाषा में अपने पार्टनर को आई लव यू कह सकते हैं। आपके बस फ्रेंच में जेत एम कहना होगा।

इटेलियन भाषा

अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए आप इटेलियन भाषा का भी चयन कर सकते हैं। आपने एक मशहूर गाना टी आमो तो सुना ही होगा। यह इटेलियन भाषा का एक शब्द है, जिसका मतलब आई लव यू होता है। इस भाषा में प्यार का इजहार करने के लिए आप ञ्जद्ग ड्डद्वश यानी टी आमो कह सकते हैं।

डच भाषा

प्रपोज डे पर अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करने के लिए आप डच भाषा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस भाषा में आई लव यू को एक हाउ वा निए कहा जाता है।

जर्मन लैंग्वेज

आप अपने पार्टनर को जर्मन भाषा में भी प्रपोज कर सकते हैं। यह बोलने में थोड़ा मुश्किल लेकिन काफी अच्छा लगता है। जर्मन भाषा में आई लव यू को इशली बे डिश कहा जाता है।

तुर्की भाषा

आप तुर्की भाषा में भी इजहार-ए-इश्क कर सकते हैं। अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए आपको तुर्की भाषा में सेनी सेवियोरूम कहना होगा।

यह भी पढ़ें : जयपुर से अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू