राज्य सरकार ने बेरोजगारों व किसानों से वादाखिलाफी की : सिंह

कोटा। राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों, बेरोजगारों से किए वादे पूरा करने में विफल रही है। राज्य में जंगलराज, भ्रष्टाचार है। कोटा व बारां में सड़कों की हालत खराब है। राज्य में मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हुआ है नया गृहमंत्री आता है तो जंगलराज समाप्त होने की उम्मीद की जा सकती है।

रविवार को भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कोटा में पूरे देश से विद्यार्थी आते हैं। जगह-जगह जिस प्रकार से खुदाई हुई है वह चिंताजनक है। यहां से मंत्री कोटा की तरफ ध्यान नहीं दे रहे।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति के तहत 110 करोड़ से अधिक निशुल्क वैक्सीन लगाई गई हैै। कांग्रेसियों ने भारत में वैक्सीन तैयार किए जाने पर सवाल उठाए थे। राजस्थान में 90 लाख से अधिक वैक्सीन रखी है। गहलोत सरकार को घर-घर टीकाकरण करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें-केशन्ता को मिला राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना में 2 लाख रू की सहायता