प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं दिया कुमारी, प्रदेश की खुशहाली की कामना

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के राजापार्क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और प्रेम, सेवा, समानता तथा भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

  • प्रकाश पर्व पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में टेका मत्था।
  • प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए की अरदास।
  • गुरुद्वारा कमेटी ने तलवार और सभी सिख गुरुओं का चित्र भेंट किया।

Diya Kumari Offers Prayers on Guru Nanak Prakash Parv :  श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजापार्क स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचीं। यहां आयोजित गुरुपर्व कार्यक्रम में उन्होंने गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया और प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगलकामना की।

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं दिया कुमारी, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Image Source : Via dainik jaltedeep

इस अवसर पर दिया कुमारी ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का रास्ता दिखाती हैं। उनके विचारों को जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, मानवता और सद्भावना को मजबूत किया जा सकता है।

यह भी पढे : गुरु नानक देव के संदेश से जनसेवा की प्रेरणा लें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता को सर्वोपरि रखने और सभी के साथ समान व्यवहार करने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही प्रकाश पर्व के संदेश को सार्थक बनाना है।

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं दिया कुमारी, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Image Source : Via dainik jaltedeep

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को तलवार और सभी सिख गुरुओं का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, राजापार्क व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि नय्यर, गुरुद्वारा के सचिव रविंद्र सिंह नरूला तथा राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं दिया कुमारी, प्रदेश की खुशहाली की कामना
Image Source : Via dainik jaltedeep

Related Articles

Back to top button