जयपुर में खुली मनोरंजन की नई दुनिया, पैसिफिक मॉल में शुरू हुआ Zingverse

जयपुर के पैसिफिक मॉल में ज़िंगवर्स के शुभारंभ के साथ मनोरंजन का नया आकर्षण जुड़ गया है। यहां 25 से अधिक आधुनिक और इंटरैक्टिव गतिविधियों के जरिए लोग तकनीक और कल्पनाओं से भरी तीन अलग-अलग दुनियाओं का अनुभव कर सकेंगे। परिवारों, बच्चों और दोस्तों के लिए तैयार यह डेस्टिनेशन वीकेंड आउटिंग और खास आयोजनों का नया विकल्प बनेगा।

  • जयपुर के पैसिफिक मॉल में Zingverse का भव्य शुभारंभ।
  • 25 से अधिक आकर्षणों के साथ तीन थीम आधारित मनोरंजक दुनिया।
  • बच्चों, परिवारों और दोस्तों के लिए इमर्सिव गेम्स और इंटरैक्टिव गतिविधियां।

Zingverse Opens at Pacific Mall Jaipur with 25+ Attractions :  जयपुरवासियों को अब मनोरंजन के लिए एक नया और अनूठा ठिकाना मिल गया है। पैसिफिक मॉल में Zingverse की शुरुआत हो गई है। आधुनिक तकनीक, रंगीन रोशनी, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और इंटरैक्टिव गेम्स से सजा यह एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन लोगों को मनोरंजन का अलग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। यहां 25 से अधिक आकर्षणों के जरिए बच्चे ही नहीं, बड़े भी अपनी पसंद की गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।

जयपुर में खुली मनोरंजन की नई दुनिया, पैसिफिक मॉल में शुरू हुआ ZingverseZingverse को तीन अलग-अलग थीम वाली दुनियाओं में तैयार किया गया है। इनमें Zingfinity, Zinglow और Zingdom शामिल हैं। हर दुनिया की अपनी खासियत है और यहां आने वाले लोगों को अलग-अलग तरह के अनुभव मिलेंगे।

Zingfinity में विजुअल इफेक्ट्स, इन्फिनिटी रूम और ऑप्टिकल इल्यूजन के जरिए रोमांचक माहौल तैयार किया गया है। वहीं Zinglow में चमकदार रोशनी और रंगों का आकर्षक संयोजन देखने को मिलेगा। तीसरी दुनिया Zingdom में बच्चों और परिवारों के लिए इंटरैक्टिव गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां रखी गई हैं।

यह भी पढ़े : पुष्कर मेले में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, करोड़ों के घोड़े बने आकर्षण

इस एंटरटेनमेंट स्पेस की खासियत यह है कि यहां लोग सिर्फ दर्शक बनकर नहीं रहेंगे, बल्कि विभिन्न गतिविधियों में खुद हिस्सा भी ले सकेंगे। सेंसर आधारित गेम्स, आधुनिक इंस्टॉलेशन और तकनीक से जुड़े अनुभव इसे पारंपरिक मनोरंजन स्थलों से अलग बनाते हैं।

पैसिफिक मॉल के टैरेस लेवल पर शुरू हुआ Zingverse परिवार के साथ घूमने, दोस्तों के साथ समय बिताने, जन्मदिन मनाने और ग्रुप विजिट के लिए तैयार किया गया है। वीकेंड पर मनोरंजन की तलाश करने वाले लोगों और जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह नया विकल्प बन सकता है।

कंपनी के सीईओ गौरांग अग्रवाल ने कहा कि Zingverse के जरिए तकनीक, रचनात्मकता और नए अनुभवों को एक साथ जोड़कर मनोरंजन की परिभाषा बदलने का प्रयास किया गया है। जयपुर में इसकी शुरुआत को लेकर कंपनी उत्साहित है। उनका कहना है कि यहां आने वाले परिवार और दोस्त मनोरंजन के नए आयामों को करीब से महसूस कर सकेंगे और यादगार पल अपने साथ ले जा सकेंगे।

Related Articles

Back to top button