राजस्थान में 6000 मेगावाट आवर बैटरी परियोजनाओं को लेकर सख्त हुए ऊर्जा मंत्री

दिसंबर 2026 से नवंबर 2027 तक पूरी होंगी बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने डेवलपर्स को तय समय में काम पूरा करने की दी हिदायत। देरी होने पर होगी कड़ी कार्रवाई। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ बिजली आपूर्ति को अधिक भरोसेमंद बनाना है।

  • राजस्थान में 6000 मेगावाट आवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजनाओं की समीक्षा।
  • ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिसंबर 2026 से नवंबर 2027 तक काम पूरा करने के दिए निर्देश।
  • तय समय पर परियोजनाएं पूरी नहीं करने वाले डेवलपर्स के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई।

Rajasthan Reviews 6,000 MWh Battery Storage Projects :  राजस्थान को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं के काम में तेजी लाने की तैयारी कर ली है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में स्थापित की जा रही 6000 मेगावाट आवर क्षमता की सभी बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजनाएं निर्धारित समय पर पूरी करनी होंगी। काम में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयसीमा का पालन नहीं करने वाली कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

राजस्थान में 6000 मेगावाट आवर बैटरी परियोजनाओं को लेकर सख्त हुए ऊर्जा मंत्री
Image Source : Via dainik jaltedeep

ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को जयपुर स्थित विद्युत भवन में ऊर्जा विभाग, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चयनित बीईएसएस डेवलपर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति के साथ भूमि उपलब्धता, निर्माण कार्य, ग्रिड कनेक्टिविटी और जरूरी सरकारी मंजूरियों से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढे : प्रवासी राजस्थानी दिवस में सिंगापुर से आएगा 16 सदस्यीय दल, 400 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित और सख्त निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक बैटरी तकनीक के माध्यम से बिजली व्यवस्था को मजबूत करना और ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश की आत्मनिर्भरता बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।

समीक्षा के दौरान जेएसडब्ल्यू की ओर से गिरल और सूरतगढ़ में स्थापित की जा रही 250 मेगावाट आवर क्षमता की परियोजनाओं को दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ प्रदेश को समय पर मिलना चाहिए। इसके लिए उत्पादन निगम के अधिकारी निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी करें।

बैठक में बताया गया कि विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 6000 मेगावाट आवर क्षमता की परियोजनाओं के कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं। इनमें राज्य घटक के तहत 1000 मेगावाट आवर, केंद्रीय घटक के तहत 1000 मेगावाट आवर तथा पीएसडीएफ योजना के अंतर्गत 4000 मेगावाट आवर की परियोजनाएं शामिल हैं। इनकी भंडारण व्यवस्था में दो घंटे के दो चक्र और चार घंटे के एक चक्र की क्षमता वाले प्रावधान भी शामिल हैं।

यह भी पढे : प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं दिया कुमारी, प्रदेश की खुशहाली की कामना

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) योजना के तहत इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। निविदा प्रक्रिया में राजस्थान को 1.77 लाख से 2.85 लाख रुपये प्रति मेगावाट प्रति माह तक की दरें प्राप्त हुई हैं। परियोजनाएं पूरी होने के बाद न केवल ग्रिड की स्थिरता बढ़ेगी, बल्कि बिजली की सर्वाधिक मांग के समय भी प्रदेश को अपेक्षाकृत सस्ती बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इन परियोजनाओं को 29 दिसंबर 2026 से 7 नवंबर 2027 के बीच पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में जेएसडब्ल्यू लियो एनर्जी, सोलर वर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस, ओरियाना पावर, रेज पावर एक्सपर्ट्स, सोलर91 क्लीनटेक, आईनॉक्स रिन्यूएबल सॉल्यूशंस, पतंजलि रिन्यूएबल एनर्जी सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कुछ कंपनियां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी बैठक से जुड़ीं।

Related Articles

Back to top button