राज्यपाल बागडे का नए IPS अधिकारियों को संदेश, बोले- राष्ट्र प्रथम की भावना से करें काम

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोक भवन में भारतीय पुलिस सेवा के 2024 और 2025 बैच के नव प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारियों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ नागरिकों और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए समर्पित रहने को कहा। राज्यपाल ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के विश्वास को पुलिस सेवा की असली ताकत बताया।

  • राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नव प्रशिक्षु IPS अधिकारियों से की मुलाकात।
  • राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करने और आंतरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश।
  • ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से आमजन का विश्वास जीतने पर दिया जोर।

Rajasthan Governor Haribhau Bagde Urges New IPS Officers to Put Nation First : राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारतीय पुलिस सेवा के नए अधिकारियों से अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के लिए राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने शुक्रवार को लोक भवन में भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2024 और 2025 बैच के नव प्रशिक्षु अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े : मैराथन में समय की परवाह किए बिना बचाई साथी धावक की दौड़, दो खिलाड़ियों को मिला फेयर प्ले अवॉर्ड

बागडे ने कहा कि पुलिस सेवा में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करना बेहद जरूरी है। अधिकारियों का व्यवहार और कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए, जिससे आम नागरिकों का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो। उन्होंने अधिकारियों से समर्पित भाव से अपने दायित्व निभाने और नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

अपराधियों में कानून का भय जरूरी

राज्यपाल ने कहा कि पुलिस की साख इस बात से भी तय होती है कि समाज में अपराध की प्रवृत्ति कितनी कम है। अपराधियों में कानून का भय होना चाहिए, तभी पुलिस का प्रभाव और इकबाल कायम रह सकता है।

उन्होंने नव प्रशिक्षु अधिकारियों को अपने सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button