41 जिलों में कल साइकिल रैली, फिट इंडिया अभियान का बनेगा नया रिकॉर्ड

राजस्थान में रविवार को फिटनेस और नशामुक्ति का बड़ा संदेश गूंजेगा। प्रदेश के सभी 41 जिलों में एक साथ साइकिल रैलियां आयोजित होंगी। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण को खास बनाने के लिए हजारों युवा इसमें हिस्सा लेंगे। पांच किलोमीटर की रैली के साथ योग, जुम्बा और अन्य गतिविधियां भी होंगी। अभियान का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।

  • राजस्थान के 41 जिलों में एक साथ साइकिल रैली का आयोजन।
  • फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण होगा खास।
  • नशामुक्त युवा अभियान के तहत दिलाई जाएगी जागरूकता की शपथ।

Rajasthan to Host Fit India Cycling Rallies Across 41 Districts : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (माय भारत) राजस्थान और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएंगे। देशभर के 700 चिन्हित स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम के तहत राजस्थान के सभी जिलों में जिला युवा अधिकारियों और युवा मंडलों के नेतृत्व में रैलियां निकाली जाएंगी।

जयपुर के यूथ हॉस्टल में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर कम से कम 200 युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसमें माय भारत के स्वयंसेवक, युवा क्लब, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, खेलो इंडिया केंद्रों के खिलाड़ी और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े :सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल, चांदी 8,000 रुपए से ज्यादा महंगी

इस बार आयोजन को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के 11वें सप्ताह से भी जोड़ा गया है। प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए आयोजन स्थलों पर हस्ताक्षर दीवार बनाई जाएगी, जहां युवा, खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि नशामुक्त समाज के समर्थन में हस्ताक्षर करेंगे।

प्रत्येक जिले में करीब पांच किलोमीटर के सुरक्षित रूट पर साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके साथ योग, जुम्बा और रस्सीकूद जैसी गतिविधियां भी होंगी। प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन की मदद ली जाएगी। प्राथमिक चिकित्सा, एंबुलेंस, मार्ग नियंत्रकों और जलपान की व्यवस्था भी रहेगी।

Related Articles

Back to top button