हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की नई हुण्डई BAYON उदयपुर में लॉन्च
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने उदयपुर में नई Hyundai BAYON लॉन्च की है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9,99,900 रुपये रखी गई है। कार में इन-बिल्ट जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट, डुअल 12.3 इंच डिस्प्ले, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और कई आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। शहर के अधिकृत डीलरशिप पर लॉन्चिंग के बाद ग्राहकों में इसे लेकर उत्साह देखने को मिला।
Hyundai BAYON Launched in Udaipur : देश की प्रमुख वाहन कम्पनी हुंण्डई मोटर ने उदयपुर में BAYON लॉन्च की। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 9,99,900 रूपये है। इस नई हुण्डई BAYON में बिना इंटरनेट के 500+ वॉयस कमांड्स जो यह भारत की पहली ऐसी कार है जो इन-बिल्ट जेनेरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट से लैस है। 12.3 इंच के दो प्रीमियम कवर्ड पैनोरमिक डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर के लिए), दमदार परफॉर्मेंस और इंजन नई बेओन में हुंडई का भरोसेमंद 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर MPI पेट्रोल इंजन लगा है, जो 115 PS की मैक्सिमम पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
5 स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड सुरक्षा के मामले में हुंडई ने कोई समझौता नहीं किया है। इसे 5-स्टार भारतीय सेफ्टी स्टैंडर्ड के तहत तैयार किया गया है, 6 एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, दो-स्तरीय रियर रिक्लाइनिंग सीटें, फुली ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट, समेत 80 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
बडोला हुंडई

उदयपुर स्थित हुंडई के अधिकृत डीलर बडोला हुंडई पर नई हुण्डई BAYON लॉन्च हुई। इस लॉचिंग के अवसर पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के शेखर प्रताप सिंह (टीम लीडर) व डीलर प्रिसिपल रोहित बडोला, विवेक बडोला, दिलीप तलेसरा, नक्षत्र तलेसरा व यशवंत अंचालिया प्रसाद उपस्थित थे। रोहित बडोला ने बताया कि हुण्डई मोटर इंडिया लिमिटेड का उद्देश्य है कि अपने ग्राहकों को अच्छी सुविधायुक्त कार उपलब्ध हो। जिसमें कई ऐसी विशेषताएं है जो आपके सफर व सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। बेओन इस युग की तकनीकों, बेहतर जगह और आराम और बेजोड़ प्रदर्शन के सिद्धांतों पर आधारित है।
श्रीजी हुंडई

हुंडई के अधिकृत डीलर श्रीजी हुंडई पर नई हुण्डई BAYON लॉन्च हुई। इस लॉचिंग के अवसर पर श्रीजी हुण्डई के डीलर प्रिंसिपल भूपेश पटेल उपस्थित थे। भूपेश पटेल ने आये हुये सभी अतिथियों को स्वागत किया और बताया कि हुण्डई मोटर इंडिया लिमिटेड का उद्देश्य है कि अपने ग्राहकों को अच्छी सुविधायुक्त गाड़ी उपलब्ध हो। कम्पनी समय समय पर कार मॉडल में अपग्रेड करती है जिससे की ग्राहकों को कुछ नया और बेहतर मिल सके। बेओन को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और इसकी अग्रिम बुकिंग भी शुरू हो गई है। आधुनिक फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और आकर्षक डिजाइन के चलते यह वाहन ग्राहकों के लिए एक नया और शानदार विकल्प बनकर सामने आया है।
भूरावाला हुडंई

उदयपुर स्थित हुंडई के अधिकृत डीलर भूरावाला हुंडई पर नई हुण्डई BAYON लॉन्च हुई। इस लॉचिंग के अवसर पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के शेखर प्रताप सिंह (टीम लीडर) व डीलर प्रिसिपल निजाम जी, हमजा जी उपस्थित थे। निजाम जी ने बताया कि हुंण्डई मोटर इंडिया लिमिटेड का उद्देश्य है कि अपने ग्राहकों को अच्छी सुविधायुक्त कार उपलब्ध हो। जिसमें कई ऐसी विशेषताएं है जो आपके सफर व सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनायी गयी है। बेओन इस युग की तकनीकों, बेहतर जगह और आराम और बेजोड़ प्रदर्शन के सिद्धांतों पर आधारित है।



