बप्पा के दरबार में पहुंचे शाहरुख, साथ दिखा पूरा परिवार
गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। परिवार ने पंडाल में भगवान गणेश की पूजा की और शाम की आरती में भी शामिल हुआ। सुपरस्टार की मौजूदगी से वहां मौजूद प्रशंसकों में खासा उत्साह दिखा और उनकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सामने आए।
- शाहरुख खान ने गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए।
- लालबागचा राजा पंडाल में परिवार ने पूजा-अर्चना के साथ आरती में हिस्सा लिया।
- गणेश चतुर्थी पर शाहरुख का पारंपरिक अंदाज प्रशंसकों के बीच चर्चा में रहा।
Shah Rukh Khan Visits Lalbaugcha Raja With Family : गणेश उत्सव के बीच बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान सोमवार को अपने परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे। पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ उनकी मौजूदगी ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया। परिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पंडाल तक ले जाया गया।
पंडाल में शाहरुख ने भगवान गणेश के सामने माथा टेका और परिवार के साथ आशीर्वाद लिया। वह शाम की आरती में भी शामिल हुए। सामने आए वीडियो में अभिनेता प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाते और परिवार के साथ पूजा करते नजर आए। शाहरुख के मैनेजर पूजा ददलानी भी उनके साथ मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें : 99.31% क्लेम सेटलमेंट रेशियो, ICICI Prudential Life ने फिर खींचा ध्यान
इस दौरान खान परिवार पारंपरिक परिधानों में नजर आया। शाहरुख ने नेवी-ब्लू कुर्ता-पायजामा पहना था और माथे पर तिलक लगाया हुआ था। गौरी खान पीले रंग के पारंपरिक परिधान में दिखीं, जबकि सुहाना ने गहरे हरे रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था। परिवार के दर्शन से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद प्रशंसकों के बीच इस पल की खूब चर्चा हुई।
शाहरुख खान का गणेश उत्सव से जुड़ाव नया नहीं है। हाल ही में एक ‘Ask SRK’ बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनके घर पर भी गणेश चतुर्थी परिवार और दोस्तों के साथ मनाई जाती है। उन्होंने बताया था कि गौरी आरती और पूजा करती हैं और बाद में परिवार विसर्जन में शामिल होता है।



