मुख्यमंत्री भजनलाल ने महात्मा फुले को किया नमन, शिक्षा और समानता के योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री निवास पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा को सामाजिक समानता और बदलाव का मजबूत माध्यम बनाया। महिला शिक्षा और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले को दी श्रद्धांजलि।
  • महिला शिक्षा और वंचित वर्गों के अधिकारों में फुले के योगदान को किया याद।
  • मुख्यमंत्री ने कहा- शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है।

CM Bhajanlal Sharma Pays Tribute to Jyotiba Phule : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से समाज में समानता तथा मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का काम किया। शिक्षा के प्रसार के जरिए उन्होंने सामाजिक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह भी पढ़े : 41 जिलों में कल साइकिल रैली, फिट इंडिया अभियान का बनेगा नया रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा फुले के विचार आज भी समतामूलक समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए किए गए उनके प्रयास भारतीय समाज के लिए महत्वपूर्ण विरासत हैं।

उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के लिए निरंतर काम करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Back to top button