गुरुनानक जयंती पर शबद कीर्तन में शामिल हुए राज्यपाल बागडे
गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष टेका मत्था: जयपुर में प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित विशेष शबद कीर्तन समागम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शामिल हुए। उन्होंने गुरबाणी को भारतीय धर्म और अध्यात्म परंपरा की अनुपम दृष्टि बताया। साथ ही गुरु नानक देव की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
- राज्यपाल हरिभाऊ बागडे जयपुर में शबद कीर्तन समागम में हुए शामिल।
- गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर गुरबाणी का श्रवण किया।
- ‘किरत करो, नाम जपो, वंड छको’ के सिद्धांतों के प्रसार का किया आह्वान।
Governor Haribhau Bagde Attends Gurbani Kirtan in Jaipur: गुरु नानक जयंती एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर जयपुर के एक गुरुद्वारे में आयोजित विशेष शबद कीर्तन समागम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर श्रद्धा व्यक्त की और शबद कीर्तन का श्रवण किया।

राज्यपाल ने गुरबाणी को भारतीय धर्म और अध्यात्म परंपरा की अनुपम दृष्टि बताते हुए गुरु नानक देव की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने की प्रेरणा देते हैं।
यह भी पढे : देव दिवाली : जब धरती पर उतर आते हैं देवता
बागडे ने गुरु नानक देव के तीन प्रमुख सिद्धांतों ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का उल्लेख करते हुए इनके संदेश को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इन सिद्धांतों में ईमानदारी से मेहनत करने, ईश्वर का स्मरण करने और अपनी कमाई व संसाधनों को जरूरतमंदों के साथ साझा करने की भावना निहित है।
समागम के दौरान गुरबाणी और शबद कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा।



