राजस्थान में एक्सिस बैंक की 257 शाखाएं, ग्रामीण बाजार से वेल्थ बैंकिंग तक बढ़ाया दायरा

एक्सिस बैंक ने राजस्थान में 257 शाखाओं के नेटवर्क के जरिए खुदरा, एमएसएमई, कृषि, संस्थागत और वेल्थ बैंकिंग कारोबार का विस्तार किया है। अक्टूबर 2026 तक बैंक की जमा राशि 21,211 करोड़ रुपये रही। बैंक शहरी बाजारों के साथ अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेवाएं बढ़ा रहा है। डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

  • राजस्थान में एक्सिस बैंक की 257 शाखाएं और 350 एटीएम व कैश रिसाइकलर।
  • अक्टूबर 2026 तक प्रदेश में 21,211 करोड़ रुपये जमा कारोबार।
  • एमएसएमई, कृषि, डिजिटल बैंकिंग और ग्रामीण वित्तीय समावेशन पर फोकस।

Axis Bank Expands Banking Network and Business in Rajasthan : राजस्थान में उद्योग, कृषि, पर्यटन, खनन, अक्षय ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कारोबारों में बढ़ती बैंकिंग जरूरतों के बीच एक्सिस बैंक ने प्रदेश में अपनी पहुंच और सेवाओं का विस्तार किया है। बैंक का नेटवर्क बड़े कारोबारी केंद्रों से लेकर अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों तक फैला है। बैंक खुदरा ग्राहकों, एमएसएमई, संस्थानों, किसानों और संपन्न परिवारों को विभिन्न वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

अक्टूबर 2026 तक राजस्थान में एक्सिस बैंक की 257 शाखाएं और 350 एटीएम व कैश रिसाइकलर संचालित थे। इनमें 120 शाखाएं शहरी एवं मेट्रो क्षेत्रों, 97 अर्ध-शहरी बाजारों और 40 ग्रामीण इलाकों में हैं। इसी अवधि में प्रदेश में बैंक की कुल जमा राशि 21,211 करोड़ रुपये रही।

जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अलवर, भीलवाड़ा और भिवाड़ी जैसे कारोबारी केंद्रों में बैंक एमएसएमई और अन्य व्यवसायों को कार्यशील पूंजी, व्यापार वित्त, सप्लाई चेन फाइनेंस, ट्रांजैक्शन बैंकिंग और विदेशी मुद्रा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

यह भी पढे : असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट, 2,014 करोड़ रुपये से बनेगा सिलचर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

एमएसएमई कारोबार में राजस्थान की अहम हिस्सेदारी

राजस्थान में एमएसएमई क्षेत्र बैंक के विस्तार का प्रमुख आधार है। बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय स्तर पर उसके कुल एमएसएमई ग्राहकों में राजस्थान की हिस्सेदारी 4.3 प्रतिशत और एमएसएमई लोन बुक में 4.4 प्रतिशत रही। स्मॉल बिजनेस बैंकिंग वर्किंग कैपिटल में राजस्थान की हिस्सेदारी राष्ट्रीय ग्राहकों में 6 प्रतिशत और संबंधित लोन बुक में 7 प्रतिशत रही।

बैंक कारोबारियों को कार्यशील पूंजी, व्यापार वित्त, सप्लाई चेन फाइनेंस, लेन-देन संबंधी बैंकिंग और फॉरेक्स जैसी सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिससे विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक क्लस्टरों की जरूरतें पूरी की जा सकें।

ग्रामीण और कृषि बैंकिंग का विस्तार

एक्सिस बैंक ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी अपनी बैंकिंग पहुंच बढ़ा रहा है। अक्टूबर 2026 तक बैंक के भारत बैंकिंग नेटवर्क में 153 शाखाएं, 619 विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट (VLE BC) और 10 बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट बैंक आउटलेट शामिल थे।

राजस्थान में बैंक का गोल्ड लोन कारोबार 911 करोड़ रुपये और कृषि उपकरणों के लिए वित्त 831 करोड़ रुपये बताया गया है। बैंक ग्रामीण ग्राहकों को ऋण और बैंकिंग सेवाओं के साथ सरकारी वित्तीय योजनाओं से जोड़ने का काम भी कर रहा है।

अक्टूबर 2026 तक बैंक के माध्यम से प्रधानमंत्री जन धन योजना में 22,059, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 24,375, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 7,267 और अटल पेंशन योजना में 9,200 नामांकन दर्ज किए गए।

यह भी पढे : राजस्थान में खाद की किल्लत नहीं, 9.64 लाख टन यूरिया उपलब्ध; कालाबाजारी पर सरकार सख्त

वेल्थ बैंकिंग में भी बढ़ा कारोबार

राजस्थान में संपन्न ग्राहकों के लिए बैंक की वेल्थ बैंकिंग सेवाओं का विस्तार जयपुर से आगे उदयपुर और जोधपुर तक हुआ है। बैंक की बरगंडी प्राइवेट सेवा के तहत अक्टूबर 2026 तक ग्राहक आधार सालाना आधार पर 34 प्रतिशत बढ़कर 337 परिवारों तक पहुंच गया।

इसी अवधि में डीमैट को छोड़कर प्रबंधन अधीन संपत्ति (AUM) 24 प्रतिशत बढ़कर 1,842 करोड़ रुपये और जमा राशि 24 प्रतिशत बढ़कर 1,120 करोड़ रुपये रही।

डिजिटल बैंकिंग और संस्थागत साझेदारियां

बैंक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को ऑनलाइन खाते खोलने, भुगतान, ऋण और रोजमर्रा की बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। कारोबारियों के लिए ‘एनईओ बाय एक्सिस बैंक’ और ‘एनईओ फॉर बिजनेस’ जैसे प्लेटफॉर्म भुगतान, बिलिंग, नकदी प्रवाह प्रबंधन और लेन-देन संबंधी सेवाओं को डिजिटल रूप से संचालित करने में मदद करते हैं। बैंक के मुताबिक, ब्रांच ऑफ द फ्यूचर कार्यक्रम के तहत शाखाओं में आने वाले सेवा अनुरोधों में 76 प्रतिशत डिजिटल माध्यम से पूरे किए जा रहे हैं।

राजस्थान में बैंक जेईसीआरसी विश्वविद्यालय, विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय और राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग के साथ संस्थागत स्तर पर भी काम कर रहा है।

कोटा में बैंक के 19 शाखाएं और 27 एटीएम संचालित हैं। वित्त वर्ष 2023 से वित्त वर्ष 2026 के बीच यहां सात शाखाएं और नौ एटीएम जोड़े गए। जिले में बैंक की जमा राशि 1,282 करोड़ रुपये है। कोटा में शिक्षा, एमएसएमई, कृषि और व्यापार से जुड़े ग्राहकों को बैंकिंग, शिक्षा ऋण, विदेशी मुद्रा, कार्यशील पूंजी और संपत्ति प्रबंधन जैसी सेवाएं दी जा रही हैं।

यह भी पढे : चीन में गूंजी राजस्थान की संस्कृति, ‘नमस्ते कैंटन’ में दिखी विरासत की झलक

वित्तीय जागरूकता और सीएसआर गतिविधियां

राजस्थान में बैंक ने अब तक 1,081 वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए हैं, जिनमें 10,666 लोगों ने भाग लिया। बैंक की सीएसआर पहलों के लिए प्रदेश में लगभग 178.51 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

ग्रामीण आजीविका कार्यक्रमों के तहत उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, अलवर, भरतपुर और राजसमंद सहित विभिन्न जिलों के करीब 1.8 लाख ग्रामीण परिवारों को सहयोग देने का लक्ष्य है। कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से 3,100 से अधिक युवाओं और दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने में मदद की जा रही है।

बांसवाड़ा में वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों के जरिए लगभग 42 हजार लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण के तहत वनीकरण, पारिस्थितिकी पुनरुद्धार और जैव विविधता से जुड़ी पहलें भी संचालित की जा रही हैं, जिनके तहत करीब 8.98 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

राजस्थान विकास की संभावनाओं वाला बाजार : रेनॉल्ड डिसूजा

एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड – ब्रांच बैंकिंग (नॉर्थ एंड वेस्ट), बीसीयू और टीएएससी बिजनेस रेनॉल्ड डिसूजा ने कहा कि मजबूत एमएसएमई आधार, औद्योगिक कॉरिडोर, शहरीकरण और बढ़ती उपभोक्ता आकांक्षाओं के कारण राजस्थान बैंकिंग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बाजार है।

उन्होंने कहा कि बैंक शाखाओं की मौजूदगी, डिजिटल क्षमताओं और खुदरा, एमएसएमई, वेल्थ तथा ट्रांजैक्शन बैंकिंग सेवाओं के जरिए राज्य के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान दे रहा है। बैंक का उद्देश्य वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के साथ राजस्थान की आर्थिक प्रगति में भागीदारी निभाना है।

Related Articles

Back to top button