महिला आरक्षण लागू करने के लिए हर बाधा दूर करने का मोदी ने दिया भरोसा

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में केंद्र सरकार ने फिर से तैयारी तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नारी शक्ति को उनका अधिकार और उचित राजनीतिक भागीदारी दिलाने के रास्ते में आने वाली हर रुकावट दूर की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का हौसला बुलंद और इरादा अडिग है। अब महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में अगला कदम संसद में उठाया जाएगा।

  • महिला आरक्षण पर मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- हर बाधा करेंगे दूर
  • लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी
  • 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले आरक्षण लागू करने का सरकार का लक्ष्य

Modi Vows to Remove All Hurdles to Women’s Reservation : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में महिला आरक्षण को लेकर सरकार का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की लड़ाई कई दशकों से चल रही है। वह भी लंबे समय से इस दिशा में प्रयास करते रहे हैं।

मोदी ने कहा कि देश की अनेक महिलाएं उनसे व्यक्तिगत मुलाकात और पत्रों के माध्यम से महिला आरक्षण का मुद्दा उठाती रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद इस प्रयास के साथ है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं कि हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे। हमारा हौसला बुलंद है, हिम्मत अटूट है और इरादा अडिग है।” उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के रास्ते को नहीं रोक पाएंगी।

यह भी पढ़े : रूस का बड़ा दावा: रातभर में यूक्रेन के 1,246 ड्रोन मार गिराए

महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 नवंबर को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए विधायी प्रस्तावों को मंजूरी दी। प्रस्तावित संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है।

इसके साथ ही सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लोकसभा सीटों की संख्या में मौजूदा संख्या के मुकाबले 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। राज्य विधानसभाओं की सीटें भी 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है। प्रस्ताव में वर्ष 2051 तक राज्यों के बीच लोकसभा में मौजूदा आनुपातिक प्रतिनिधित्व बनाए रखने की व्यवस्था भी शामिल है।

यह भी पढ़े :41 जिलों में कल साइकिल रैली, फिट इंडिया अभियान का बनेगा नया रिकॉर्ड

सरकार का लक्ष्य इन प्रावधानों के जरिए वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना है।

इन प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से बुलाई गई है। सरकार संसद की विशेष बैठक में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को पेश कर पारित कराने की तैयारी में है।

संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए संसद के दोनों सदनों में विशेष बहुमत की जरूरत होगी। इससे पहले अप्रैल में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को लोकसभा में आवश्यक समर्थन नहीं मिल पाया था। अब सरकार नए प्रावधानों के साथ इस मुद्दे को फिर संसद में आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button