सीरिया में आधी रात को दहला गोला-बारूद डिपो: क्या हुआ अल-ईस में

सीरिया के अलेप्पो ग्रामीण इलाके में स्थित रक्षा मंत्रालय के गोला-बारूद डिपो में सोमवार तड़के एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए। धमाकों की भीषण आवाज से आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। लगातार हो रहे विस्फोटों के चलते राहत और बचाव दलों को मौके पर पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। जांच एजेंसियां अब इस घटना के पीछे के असल कारणों का पता लगाने में जुटी हैं।

  • सीरिया में गोला-बारूद डिपो पर हुए शृंखलाबद्ध धमाकों से अल-ईस क्षेत्र में मची अफरा-तफरी।
  • अलेप्पो के सैन्य ठिकाने पर हुए धमाकों से करीब छह मिसाइल स्टोरेज साइट्स प्रभावित होने की खबर।
  • अल-ईस में रक्षा मंत्रालय के डिपो में आग और विस्फोट की वजह तलाशने में जुटीं जांच एजेंसियां।

Syria Arms Depot Rocked by Series of Massive Blasts: सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो के पास सोमवार का सवेरा बारूद की गंध और तेज धमाकों की गूंज के साथ हुआ। दक्षिणी ग्रामीण इलाके के अल-ईस स्थित एक प्रमुख सैन्य ठिकाने पर अचानक एक बड़ा धमाका हुआ, जिसके बाद रुक-रुक कर सिलसिलेवार विस्फोट होने लगे। देखते ही देखते पूरा आसमान धुएं के गुबार से घिर गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

अलेप्पो सिविल डिफेंस ऑपरेशंस के प्रमुख फैसल मोहम्मद अली के मुताबिक, विस्फोट इतनी तेजी से एक के बाद एक हो रहे थे कि इमरजेंसी और रेस्क्यू टीमों के लिए फौरन अंदर पहुंचना लगभग नामुमकिन हो गया था। स्थानीय सूत्रों और सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की शुरुआती रिपोर्ट बताती है कि यह हादसा अल-इकार्डा के निकट बने रक्षा मंत्रालय के हथियार डिपो में हुआ, जिससे वहां मौजूद कम से कम छह मिसाइल स्टोरेज पॉइंट्स को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें:एशियन गेम्स में भारत का तीसरा मेडल, शूटिंग में पुरुष टीम को सिल्वर

सीरियाई सरकारी मीडिया अल-इखबारिया, सना और अनादोलु एजेंसी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी थी या कोई सुनियोजित हमला, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button