राजस्थान को जल आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज, सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

राजस्थान में जल आत्मनिर्भरता की दिशा में यमुना जल समझौता और रामजल सेतु लिंक परियोजना को गति देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यस्थलों का दौरा करने, निर्माण कार्यों की निगरानी बढ़ाने और विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं को जल्द पूरा कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।

  • भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में यमुना जल समझौता व रामजल सेतु लिंक परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।
  • जल परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने के लिए सीएम ने भूमि अवाप्ति और बिजली लाइन शिफ्टिंग के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
  • राजस्थान को जल आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के तहत अधिकारियों को नियमित रूप से मौके पर जाकर निगरानी करने को कहा गया है।

Efforts to make Rajasthan water-self-reliant intensify : राजस्थान में पानी की जरूरतों को पूरा करने और भविष्य में जल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार यमुना जल समझौता और रामजल सेतु लिंक परियोजना को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए इन्हें तय समय में पूरा करने पर जोर दिया।

राजस्थान को जल आत्मनिर्भर बनाने की कवायद तेज, सीएम भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Image Source : Via Dipr

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक जल्द पहुंचना चाहिए। इसके लिए केवल बैठकों में प्रगति की जानकारी लेना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अधिकारियों को नियमित अंतराल पर निर्माण स्थलों पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा भी लेना होगा।

यह भी पढ़ें ; जयपुर में कल से सजेगी सुरों की महफिल, दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुति

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं से जुड़े सभी कामों की लगातार निगरानी की जाए। जहां भी काम की गति धीमी है, वहां संबंधित विभाग आपसी तालमेल बनाकर समस्याओं का समाधान करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से भूमि अवाप्ति और विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग जैसे जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

विभागों के बीच समन्वय से दूर होंगी अड़चनें

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को मिलकर काम करना होगा। किसी भी स्तर पर समन्वय की कमी के कारण काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौता और रामजल सेतु लिंक परियोजना राजस्थान को जल आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। ऐसे में इनके काम में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी के साथ निगरानी की जाए।

यह भी पढ़ें ; जयपुर में खुला इटालियन ब्रांड कार्पिसा का दूसरा स्टोर, शोभिता धूलिपाला ने किया शुभारंभ

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, मुख्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में दोनों परियोजनाओं से जुड़े कार्यों को गति देने और विभागीय समन्वय के जरिए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने पर चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button