दिल दहला देने वाली घटना : कारोबारी परिवार के मुखिया समेत सात सदस्यों ने की आत्महत्या

चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला में उत्तराखंड के देहरादून के कारोबारी प्रवीण मित्तल ने अपने परिवार के अन्य छह सदस्यों के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। यह परिवार कुछ समय से पंचकूला में किराये के मकान में रह रहा था। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

प्रवीण मित्तल देहरादून में टूर एंड ट्रेवल का काम करते थे। इस कारोबार में उन्हें लगातार घाटा हो रहा था। इस वजह से पूरा परिवार परेशान था। बताया गया है कि प्रवीण मित्तल ने परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार रात बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनी। रात करीब 11:00 बजे वापस लौटते समय सेक्टर 27 के पास परिवार ने गाड़ी में ही जहर निगल लिया। कुछ राहगीरों ने पुलिस को सड़के किनारे एक गाड़ी के खड़े होने की सूचना दी।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कार के अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गई। उसने छह लोगों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेसुध मिले प्रवीण मित्तल को सेक्टर-6 सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान सभी के मरने की पुष्टि की। यह सूचना मिलते ही डीसीपी हिमाद्री कौशिक, डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अमित दहिया और फॉरेंसिक टीम के अधिकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button