आरसीए चुनाव की तारीख तय : 29 सितंबर को होगी वोटिंग, जानिए 38 वोटर्स और 98 प्रत्याशियों का पूरा गणित!
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 29 सितंबर को होंगे। चुनाव अधिकारी ने आपत्तियों और सुनवाई के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। अब 38 मतदाता छह सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए वोट करेंगे। चुनाव में छह पदों के लिए 98 पदाधिकारी मैदान में हैं। डीडवाना-कुचामन, बालोतरा और खैरथल-तिजारा को भी चुनावी प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
- राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव 29 सितंबर को होंगे आयोजित।
- 38 वोटर्स करेंगे RCA की 6 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव।
- चुनाव मैदान में 98 पदाधिकारी, 3 नए जिलों को भी मिला वोटिंग का अधिकार।
Rajasthan Cricket Association Elections Scheduled for September 29 : राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के विवादों से घिरे चुनाव का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। चुनाव अधिकारी द्वारा जारी अंतिम वोटर लिस्ट के अनुसार 29 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। इस बार 38 मतदाता मिलकर RCA के 6 प्रमुख पदों पर 98 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिससे क्रिकेट गलियारों में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें ; HPV-MR टीकाकरण में तेजी, जिलों को मिला लक्ष्य
आरसीए की जारी फाइनल वोटर लिस्ट में 34 जिला क्रिकेट संघों के सचिवों के अलावा जयपुर और नागौर की एडहॉक कमेटी के संयोजकों और दो पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मताधिकार दिया गया है। इसके साथ ही 36 जिला संघों की तीन सदस्यीय कार्यकारिणी भी घोषित की गई है, जिसके 98 सदस्य अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए चुनाव लड़ सकेंगे।
इस चुनाव प्रक्रिया की सबसे खास बात यह है कि तमाम आपत्तियों और विवादों के बावजूद तीन नए जिलों—डीडवाना-कुचामन, बालोतरा और खैरथल-तिजारा—को वोटर लिस्ट में शामिल कर चुनाव लड़ने योग्य माना गया है। इन नए जिलों की एंट्री से चुनावी समीकरण काफी रोचक हो गए हैं, जिसका सीधा असर उम्मीदवारों की जीत-हार पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें ; राज्यसभा चुनाव : 16 अक्टूबर को 12 सीटों पर वोटिंग, जानिए यूपी से लेकर बंगाल का सियासी समीकरण
हालांकि, जिला संघों में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है। जयपुर और नागौर में जहां एडहॉक कमेटी कमान संभाल रही है, वहीं बाड़मेर, बीकानेर और हनुमानगढ़ में अध्यक्ष पद खाली हैं। इसके अलावा राजसमंद में कोषाध्यक्ष का पद रिक्त है। बावजूद इसके, चुनाव अधिकारी ने इन जिलों को प्रक्रिया से बाहर न रखते हुए 29 सितंबर को मतदान कराने का फैसला किया है।



