राज्यसभा चुनाव : 16 अक्टूबर को 12 सीटों पर वोटिंग, जानिए यूपी से लेकर बंगाल का सियासी समीकरण
राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना होगी। उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की एक-एक सीट पर चुनाव कराया जाएगा। यूपी में BJP और सपा के बीच सीटों का समीकरण बदल सकता है। वहीं बंगाल और उत्तराखंड में भी चुनाव के बाद सदन में दलों की संख्या पर असर पड़ने की संभावना है।
- राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को 12 सीटों पर होगी वोटिंग।
- उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में बीजेपी को 8 और सपा को 2 सीटें मिलने के आसार।
- पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में बीजेपी की स्थिति होगी मजबूत।
Election Commission Announces Rajya Sabha Polls for 12 Seats on October 16 : चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल है। इन सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना होगी। इस चुनाव से यूपी, बंगाल और उत्तराखंड के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें ; रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए पीएचईडी की बड़ी पहल : जल भवन में लगेगी पेंशन अदालत, हैंड टू हैंड सुलझेंगी समस्याएं
उच्च सदन में वर्तमान में कुल 245 सीटों में से 242 सदस्य हैं, जबकि 3 सीटें खाली चल रही हैं। आंकड़ों के लिहाज से बीजेपी 116 सांसदों के साथ सबसे आगे बनी हुई है। इस आगामी चुनाव में खाली हो रही 10 सीटों में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, गीता शाक्य और सीमा द्विवेदी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके अलावा सपा के दिग्गज नेता रामगोपाल यादव और बीएसपी के इकलौते राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम की सीट भी खाली हो रही है।
चुनाव आयोग के मुताबिक, यह चुनाव 10 सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने और 2 सदस्यों के इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर कराया जा रहा है। यूपी में बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने अंडमान-निकोबार का एलजी बनने के बाद 11 सितंबर को इस्तीफा दिया था, जिससे एक सीट खाली हुई। वहीं, पश्चिम बंगाल से टीएमसी की पूर्व सांसद कोयल मल्लिक के त्यागपत्र के कारण एक अन्य सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
यह भी पढ़ें ; अब दिल्ली ही नहीं, देश के खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स पर सजेगी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की महफिल
संख्याबल के हिसाब से उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में से बीजेपी आसानी से 8 सीटें जीत सकती है, जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 2 सीटें जाने की संभावना है। बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह सीट भी सपा के पास जा सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल की खाली सीट पर बीजेपी को सीधे एक सीट का फायदा होने की उम्मीद है। उत्तराखंड में भी सत्तारूढ़ बीजेपी अपनी मौजूदा सीट (नरेश बंसल का कार्यकाल समाप्त) पर आसानी से दोबारा कब्जा बनाए रखेगी।



